दही के साथ भूलकर भी न खाए इन चीजों को, ये चीजें मिलाने से दही बनती है जहरीली

0

रायता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह काफी हेल्दी रेसिपी है। हाइड्रेशन, डायजेशन और पेट के लिए फायदेमंद होता है। दही और बाकी चीजों से बनने वाला रायता गर्मियों में खूब खाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों से बना रायता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दही के साथ कुछ चीजों को आयुर्वेद खतरनाक मानता है। इन्हें खाने से पेट को नुकसान पहुंच सकता है। इर्रिटेबल बावल सिंड्रोम की वजह से पेट दर्द, पेट फूलना, गैस, अपच, उल्टी, खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खीरा का रायता

आयुर्वेद के अनुसार दही और खीरा को मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में खाने से बलगम और कफ बनता है। यह साइनस कंजेशन का कारण बन सकता है। इसलिए इस कॉम्बिनेशन की जगह खीरा और दही को अकेला खा सकते हैं।

दही के साथ फ्राइड फूड

आयुर्वेद में दही की तासीर भारी और खट्टी बताई गई है। वहीं फाइड फूड भारी और पचने में मुश्किल बताया गया है। दोनों को साथ में खाने से इसका पाचन बिगड़ सकता है और अपच-गैस बन सकती है।

दही और रिफाइंड साल्ट या शुगर

दही में कभी भी रिफाइंड नमक या चीनी नहीं मिलाना चाहिए. चूंकि दोनों चीजों में पोषण नहीं पाया जाता है। इसलिए दही में इसे मिलाने से यह बैक्टीरिया कम कर देती हैं, इससे दही का फायदा भी नहीं मिलता है।

दही और मीट-मछली

दही के साथ मांस या सीफूड कभी भी गलती से भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, जब जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन और डेयरी से मिलने वाला प्रोटीन जब साथ में खाया जाता है तो सही तरह पच नहीं पाता है, जिससे पेट की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *