दिल्ली कैपिटल्स ने टांगी पंत की जर्सी, भड़के BCCI ने दे डाली ये वॉर्निंग

0

भारत में इन दिनों IPL 2023 सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की एक हरकत पर आग बबूला हो गया है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेले गए अपने पहले IPL मैच में ऋषभ पंत को सम्मान देने के लिए उनकी 17 नंबर की जर्सी को अपनी टीम के डगआउट पर लटका दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की ये हरकत पसंद नहीं आई।

पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऋषभ पंत अभी बैसाखी के सहारे चल रहे हैं और अपनी चोट से उबरने के दौर से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने में करीब एक से डेढ़ साल लग जाएगा। तो वहीं ऋषभ पंत ऐसे में इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सरजमीं पर होने वाले 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को सम्मान देने के लिए उनकी 17 नंबर की जर्सी को अपनी टीम के डगआउट पर लटका दिया। लेकिन फ्रेंचाइजी का ये कदम BCCI को रास नहीं आया और उसकी तरफ से दिल्ली को ऐसा नहीं करने की नसीहत दी गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक एक BCCI  अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह का सम्मान किसी बड़ी घटना या रिटायरमेंट के बाद दिया जाता है। पंत के केस में दोनों में से कुछ नहीं हुआ है। ऋषभ ठीक हैं और उम्मीद से कहीं बेहतर तरीके से रिकवर कर रहे हैं। इसलिए यह अच्छे मन से उठाया गया कदम है। लेकिन बोर्ड ने विनम्रता से दिल्ली कैपिटल्स को आगे से ऐसा ना करने को कहा है’।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल भरा साबित होगा। कुल मिलाकर साल 2023 में तो क्रिकेट के मैदान पर ऋषभ पंत की वापसी मुमकिन नहीं लग रही है। ऐसे में टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह को खतरा है। भारत के पास ऐसे 3 खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो वर्ल्ड कप 2023 में ऋषभ पंत की जगह को छीन सकते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में केएल राहुल, ईशान किशन और संजू सैमसन टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *