फास्टैग और टोल प्लाजा का झंझट खत्म, जानें क्या है इसके फायदे
केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बुधवार को एक घोषणा की गई है। इस घोषणा में उन्होंने FASTag के बारे में बात की है। दरअसल, FASTag को इस लिए लॉन्च किया गया था ताकि टोल प्लाजा पर कम से कम समय लगे। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही वो इस व्यवस्था को हटाकर नई सर्विस को लेकर आ रहे हैं। ये नई व्यवस्था सैटेलाइट बेस्ड होगी। यानी सैटेलाइट से ही आपके पैसे कट जाएंगे। वहीं इसके साथ ही उन्होंने दावा किया ये सर्विस फास्टैग से भी ज्यादा तेज होगी। हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि नए टोल सिस्टम में सैटेलाइट की मदद से टोल टैक्स कटेगा। बता दें कि सीधा आपके बैंक अकाउंट से टोल टैक्स कट जाएगा। वहीं टोल टैक्स काटने के लिए GPS और कैमरे का उपयोग किया जाएगा। वहीं
GPS-BASED टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चल रहा है। बता दें कि जीपीएस और कैमरे की मदद से आपको वाहन ने जितनी दूरी तय की है। वहीं उसके हिसाब से टोल टैक्स सीधे बैंक अकाउंट से कट जाएगा। दरअसल गाड़ी ने कितना टोल लगेगा ये सब जानकारी आपको जीपीएस की मदद से जुटाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि उपग्रह-आधारित टोल का एक फायदा यह होगा कि जो लोग टोल प्लाजा पर भुगतान न करने के लिए संघर्ष करते हैं। उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं मिलेगा। क्योंकि जैसे ही उनकी कार किसी भी राज्य के टोल प्लाजा को पार करेगी।वहीं तुरंत नंबर रजिस्टर हो जाएगा और खाते से पैसे अपने आप कट जाएंगे। फिलहाल लोग इस व्यवस्था के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।