पराली जलाने को लेकर सख्त हुई हरियाणा सरकार, किसानों को किया जा रहा जागरुक

0

हरियाणा न्यूज: जैसे-जैसे धान की फसल की कटाई हो रही है और ठंड दस्तक दे रही हैं वैसे वैसे हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन अबकी बार हरियाणा सरकार पराली जलाने वाले किसानों पर पैनी नजर बनाए हुए है और सैटेलाइट से नजर बनाई जा रही हैं। सोनीपत प्रशासन ने सैटेलाइट की मदद से गोहाना के गांव बुटाना में कई एकड़ में पराली जलाने की घटना को पकड़ा है और दोनों किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और उनको हिदायत दी गई है कि आगे इस तरह पराली ना जलाएं।

हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में धान कटाई का सीजन जारी है और इस सीजन में पराली में आग लगाने की घटनाएं सामने आती है। इसके साथ ही पराली को लेकर सियासत भी लगातार गर्म रहती है। इसी के चलते इस बार हरियाणा सरकार पराली ना जलाने को लेकर किसानों को जागरूक कर रही है और सख्ती से भी निपटा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोनीपत जिला प्रशासन ने जैसे ही सैटेलाइट से गोहाना के गांव बुटाना में कई खेतों में पराली में आग लगने की जानकारी मिली तो गोहाना एसडीएम आशीष कुमार ने मौके पर औचक निरीक्षण किया और किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपए जुर्माना लगाया।

इस मामले में गोहाना एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि हमें सैटेलाइट से गांव बुटाना के खेतो में पराली जलाने की जानकारी मिली थी। जिसपर हम यहां पहुंचे थे तो किसान सतबीर सिंह और रणबीर सिंह के खेतों में पराली जलाई गई थी और इनपर ढाई ढाई हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और आगे से ये ना करने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *