हरियाणा विधानसभा की पांचवे दिन की कार्यवाही जारी, सदन में नफे सिंह राठी की मौत पर जताया गहरा शोक

0

पेंद्र हुड्डा ने सत्ता पक्ष के विधायकों को लताड़ लगाते हुए कहा “नफे सिंह राठी के मामले में हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए। इससे कम कांग्रेस को कोई जांच मंजूर नहीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। आम आदमी से लेकर पूर्व विधायक और विधायक तक कोई सुरक्षित नहीं। हत्या, लूट, चोरी, डकैती की वारदात आम हो गई हैं। हमें हरेक आम आदमी की सुरक्षा पर चिंतित होना चाहिए। इतने गंभीर मामले पर चुप क्यों हैं सत्ता पक्ष के विधायक? क्यों नहीं कानून व्यवस्था के मामले में मुंह खोलते सत्ताधारी विधायक?”

जानकारी के मुताबिक बता दें कि सदन में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा “नफे सिंह हत्याकांड में हम सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं। हाउस की अगर सीबीआई जांच से तसल्ली होती है तो हम सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।” इससे पहले जगबीर मलिक ने कहा “हरियाणा के हालात तो यूपी से ज्यादा खराब हैं। यहां कई दंगे हो चुके हैं। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार अपराध रोकने के लिए गंभीर नहीं है। गृह विभाग का बजट आया है, क्या उसमें अपराधों को रोकने के लिए कोई प्रोविजन है? मेरी सरकार से प्रार्थना है कि इस इस मामले को गंभीरता ले। कल हम भी ऐसी घटनाओं का शिकार हो सकते हैं।”

कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा “नफे सिंह राठी के भतीजे ने एफआईआर में कई लोगों के नाम लिखवाए। उनकी हत्या तब हुई जब मुख्यमंत्री झज्जर में थे। सरकार ने पुलिस को किसानों को पीटने के लिए लगा रखा है। थोड़ी बहुत जो पुलिस बची है उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगा दिया। अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगा दिया जाता है। इसलिए बदमाशों के लिए ऐसी वारदात को अंजाम देना आसान हो गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *