लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-AAP का गठबंधन फाइनल, किस राज्य में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

0

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की डील पक्की हो गई है। दोनों पार्टियों ने तय किया है। कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट देने पर सहमति जताई है। वहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस आप  को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दे सकती है। बाकी अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी। वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात की दो लोकसभा सीट – भरूच और भावनगर पर लड़ेगी। हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। साथ ही गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सीटों पर कब्जा जमाया था।  

बता दें कि दिल्ली 7 सीटों में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात 26 सीटों में कांग्रेस 24 और आप 2 भरूच और भावनगर में पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा 10 सीटें में कांग्रेस 9 और आप 1 कुरुक्षेत्र पर चुनाव लड़ेगी।  चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *