लंबे इंतजार के बाद आई कांग्रेस की लिस्ट, पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ कांग्रेस ने युवा नेता दिव्यांशु बुद्धि राजा को दिया टिकट
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर ही दी। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उसने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जयप्रकाश, भिवानी- महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को पार्टी का टिकट दिया गया है।
टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा देखने को मिला है। पूर्व सीएम हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि कुमारी शैलजा को सिरसा, वरुण चौधरी को अंबाला, जय प्रकाश को हिसार, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदबाद से महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने टिकट दिया है।