आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें किस राज्य में अब तक कितना हुआ मतदान ?

0

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के अंशों में मतदान किया जा रहा है, जो लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का हिस्सा है। आज केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, और जम्मू-कश्मीर में चुनावी शोर है।

वहीं, आज मतदान केंद्रों में इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे।

शाम 5 बजे तक त्रिपुरा, मणिपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग और वहीं UP में हुई सबसे कम वोटिंग।

देखिए 13 राज्यों में जारी दूसरे फेज के मतदान का शाम 05 बजे तक का आंकड़ा सामने आ गया है:

असम- 70.66%,

 बिहार- 53.03%

छत्तीसगढ़- 72.13%

जम्मू और कश्मीर- 67.22%

कर्नाटक- 63.90%

केरल- 63.97%

मध्य प्रदेश- 54.42%

महाराष्ट्र- 53.51%

मणिपुर- 76.06%

राजस्थान- 59.19%

त्रिपुरा- 76.23%

उत्तर प्रदेश- 52.64%

पश्चिम बंगाल- 71.84%

आज 13 राज्यों में जारी दूसरे फेज के मतदान का 11 बजे तक का आंकड़ा सामने आ गया है:

1. त्रिपुरा- 36.42%

2. छत्तीसगढ़- 35.47%

3. मणिपुर- 33.22%

4. पश्चिम बंगाल- 31.25%

5. मध्य प्रदेश- 28.15%

6. असम – 27.43%

7. राजस्थान- 26.84%

8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%

9 केरल- 25.61%

10. उत्तर प्रदेश- 24.31%

11. कर्नाटक- 22.34%

12. बिहार- 21.68%

13. महाराष्ट्र- 18.83%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *