हरियाणा की 8 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, BJP छोड़कर गए बृजेंद्र सिंह का कटा टिकट  

0

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी हिसार और सोनीपत से टिकट मिलने की चर्चा थी। उनकी जगह पर हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दी गई है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट काट दी है। यहां से पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबी राव दान सिंह चुनाव लड़ेंगे।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके विरोधी गुट में शामिल माने जाने वाले नेताओं के बीच लंबी खींचतान और पार्टी में गहन मंत्रणा बाद हरियाणा के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

आपको बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी। कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *