मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा दिन, जानें बाकी राशि वालों का हाल

0

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वामन द्वादशी भी मनाई जाएगी।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

मेष राशी: आज परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग भी रहेगी।

वृषभ राशी: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। मेहनत अधिक होगी लेकिन इसका शुभ फल मिलने से आपको मेहनत का गम नहीं रहेगा। पेय पदार्थों का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। शिक्षा प्रतिय़ोगिता के मामले में भी आज आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशी: आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप धीमी गति से काम करने से आपके काम रुक जाएंगे। माता जी की भी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी भी प्रकार का वाद विवाद न करें।

कर्क राशि: आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस महसूस होगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशी: वयस्कों के अनुभव और मार्गदर्शन से घर के सभी सदस्यों को लाभ होगा। बच्चों को अपने बुजुर्गों से व्यवहार करते समय मर्यादा में रहना चाहिए। उनका बचपना वयस्कों को दुखी कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। वे बौद्धिक विषयों पर दोस्तों के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

कन्या राशी: आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगी। नौकरी बदलने की प्रयास कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करने होंगे। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। 

तुला राशी: कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तुविद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। अनावश्यक खर्चों में काबू पाने से आर्थिक स्थिति में उधार आएगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार को गति प्रदान करने वाला देखा जायेगा। हालांकि, आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। कार्यशैली से वरिष्ठों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम समय से पूरा करने के लिए प्रशंसा मिल सकती है।

धनु राशी: आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपके पिताजी आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें भी आपको नुकसान होने की संभावना है।

मकर राशी: आज आपको बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवन मे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

कुंभ राशि: आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा:पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त:दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशी: अविवाहित जन आज किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं, पर उन्हें सलाह है कि कोई भी प्रतिबद्धता या समर्पण व्यक्त करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। आज बाजार का उतार चढ़ाव निवेशकों को अनापेक्षित मुनाफा दिलाएगा। वे वास्तव में बहुत बड़ा लाभ पा सकते हैं यदि सोच समझ कर निवेश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *