राम नवमी के छह दिन बाद क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानें क्या है वजह?

0

पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 को पड़ रही है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में इसी दिन हनुमान जयंती का होना बहुत शुभ माना जा रहा है।

हर साल चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश में राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई गई। वहीं इसके छह दिन बाद यानी चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जोकि 23 अप्रैल 2024 को पड़ रही है।

इसका अर्थ है कि असुरों के संहार के लिए हनुमान जी भीम रूप धारण करते हैं। वहीं, राम जी के काम को संवारते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जब भगवान राम के काम बिगड़ते हैं, तो उसे हनुमान जी संभालते हैं। धर्म जानकारों का कहना है कि जब असुरों के संहार के लिए भगवान राम का मनुष्य रूप में जन्म हुआ। तो शिवजी चिंतित हो उठें। जब उन्हें कोई उपाय न सुझा। तो स्वयं शिवजी ने हनुमान रूप में जन्म लिया। इसके लिए रामनवमी के छह दिन बाद हनुमान जी का जन्म हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *