बजरंग पूनिया के पद्मश्री पुरस्कार लौटाने पर सांसद अरविंद शर्मा का बयान, देश के लिए भी खिलाड़ी करें विचार

0

ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान करने के मामले पर सांसद अरविंद शर्मा का बयान सामने आया है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि सरकार ने निष्पक्ष रूप से रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव करवाए हैं। चुनाव के बाद इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी देश हित के बारे में भी विचार करें। सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि हरियाणा ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और हमें इस पर गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से भी अपील की है कि सभी खिलाड़ी मिलकर देश के लिए खेले और देश का नाम रोशन करें।

सांसद अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने पहुंचे थे। दरअसल बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीना सतपाल राठी द्वारा 101 वां 54 कुण्डीय शिव शक्ति जनकल्याण महायज्ञ करवाया जा रहा है। जिसमे जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री 1008 हरिओम जी महाराज धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने भी हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर शहर के आम लोगों के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, पद्मश्री लौटाना बजरंग पूनिया का व्यक्तिगत फैसला है, डब्ल्यूएफआई के चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए थे। उन्होंने कहा,फिर भी हम बजरंग को पद्मश्री लौटाने के अपने फैसले को पलटने के लिए समझाने का प्रयास करेंगे। वहीं पूनिया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एक विरोध पत्र सौंपने की कोशिश की लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्य पथ पर ही रोक दिया क्योंकि उनके पास कोई पूर्व अनुमति नहीं थी, इसी पत्र में उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का जिक्र किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *