अखिलेश यादव का BJP को लेकर बड़ा दावा, बोले- ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे
देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दंगल के बीच आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सियासी तूफान उठा है। इसके खिलाफ आज रविवार को दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की मेगा रैली है। बता दें कि इसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि विपक्ष की रैली में अखिलेश यादव ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को जेल भेजा। ये रामलीला मैदान एतिहासिक मैदान है। आज यहां से ये ऐलान होने जा रहा है कि जो हुक्मरान बैठे हैं ज्यादा दिनों के नहीं हैं। बता दें कि आज हम दिल्ली आए हैं, तो दिल्लीवाले बाहर जा रहे हैं, वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये नारा देते हैं 400 पार, अगर आपके 400 पार हो रहे थे, तो आपको अरविंद केजरीवाल से क्या परेशानी थी? अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को गिरफ्तार क्यों किया? उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत करते हैं, तो धूमधाम से विदा भी करते हैं।