तीन तलाक के बाद पति ने दोबारा निकाह का दिया झांसा, तो देवर ने भी किया हलाला

0

यमुनानगर में हलाला से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां महिला को उसके पति ने तीन तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया। तो वहीं, कुछ महीने बाद फिर से उसके साथ निकाह करने की बात कहे कर महिला के साथ कई बार रेप किया हैं। इतना ही नहीं देवर ने हलाला का हवाला देकर महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

जहां यमुनानगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पति और देवर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। यमुनानगर के एएसपी ने बताया कि एक महिला ने शहर थाना यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति और देवर ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए यूपी पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है।

बता दें कि महिला यमुनानगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। महिला की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई थी। एएसपी ने बताया कि एक दिन पहले उसका पति उसके पास आया और उसे दोबारा निकाह करने की बात कही। इसके बाद वह उसके अपने घर लेकर गया और महिला को घर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने अब इस मामले में पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर यूपी पुलिस को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *