राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले पर कांग्रेस नेताओं का विरोध, हाथ में मशाल जलाकर किया विरोध

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद से सदस्यता खत्म होने के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस नेता अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं करनाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में मशाल लेकर प्रदर्शन किया, साथ ही कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के पीछे BJP का हाथ है और आने वाले दिनों में भी उनका विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद से लगातार कांग्रेस अलग-अलग तरीकों से केंद्र की BJP सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।जिसकी शुरुआत महात्मा गांधी चौक से हुई और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास इसे खत्म किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी की सदस्यता जानें के पीछे BJP का हाथ है और वो इसके खिलाफ लगातार अपना विरोध जताते रहेंगे।

सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वो कानून का सम्मान करते हैं, पर जो रवैया सरकार ने अपनाया वो तानाशाह है। राहुल गांधी की सदस्यता के लिए वो कानूनी मदद भी लेंगे और सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जुलूस भी निकालेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार भी पहुंचे थे।

साल 2019 में राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी के मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद राहुल गांधी की सांसद से सदस्यता भी खत्म हो गई है। राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को सजा के खिलाफ सूरत सेशन्स कोर्ट में अपील की थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने BJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी के मुद्दे पर छिड़ी BJP और कांग्रेस की जंग का राजनीतिक गलियारों में क्या असर देखने को मिलता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *