यमुनानगर में कलयुगी मां का कारनामा,नवजात बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंका

0

यमुनानगर ITI के पास देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस किसी ने भी उसे सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। तो दूसरी तरफ लोग कलयुगी माता-पिता को कोस रहे हैं जो महज ढाई घंटे पहले जन्मे बच्चे को डस्टबिन में एक पॉलिथीन में फेंककर चले गए। अब पूरा मामला तफसील से आपको बताते हैं। दरअसल देर रात ITI के पास डस्टबिन में एक पॉलिथीन में कलयुगी माता-पिता महज ढाई घंटे के नवजात शिशु को छोड़कर फरार हो गए।

लेकिन उसे नवजात के लिए कुत्ता फरिश्ता बनकर आया। कुत्ते ने डस्टबिन की पॉलिथीन में लिपटे इस बच्चे को बाहर निकाला। और उसे लेकर घूमने लगा। जैसे ही लोगों की नजर उसे पर पड़ी तो पुलिस ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद यमुनानगर गांधीनगर थाने की पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। और बच्चे कोतुरंत यमुना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के पैनल ने बच्चों को चेक किया।

जांच में बच्चा सुरक्षित पाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की डायरेक्टर अंजू बाजपेई ने बताया कि रात करीब नौ बजे थाना गांधीनगर से सूचना मिलने पर वह अस्पताल में पहुंची। नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है। उसके शरीर पर मामूली सा कुत्ते के दांत का निशान है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और इसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बच्चे का वजन पूरा है और कुछ ही घंटे पहले इसका जन्म हुआ है। इस बात को लेकर सभी हैरान है कि लोग नवजात लड़कियों पर तो ऐसा अत्याचार करते हैं। लेकिन यह तो लड़का है और ऐसी कौन सी कलयुगी मां है जिसने यह शर्मनाक काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *