हरियाणा कांग्रेस में नेताओं की चल रही नाराजगी, किरण चौधरी और बीरेंद्र सिंह ने बुलाई बैठक
हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता किरण चौधरी और चौधरी बीरेंद्र सिंह इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं मिलने पर वह पार्टी से खासी नाराज हैं। आज किरण चौधरी ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।
दूसरी ओर, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह का भी नाम इसी सूची में है। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को भी हिसार से कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। बीरेंद्र सिंह कल अपने समर्थकों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं।
इस मीटिंग में मुख्य रूप से बीरेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह भी शिरकत करेंगी। यह नाराजगी कांग्रेस के लिए चुनावी परेषण बन सकती है।