संदीप सिंह मामले ने पकड़ा तूल, सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन पर की ये बड़ी मांग

0

हरियाणा न्यूज: प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों जूनियर महिला कोच द्वारा संदीप सिंह पर दुर्व्यवहार, छेड़खानी व कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगे हैं। जिसके चलते खाप पंचायत में भी मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करने व पद से हटाने सहित जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज जिला करनाल में भी इस मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है।

उसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला स्तर पर एकत्रित होकर इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पक्षपात करते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह को बचाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उन्होंने आज करनाल स्थित फवारा चौक सेक्टर 12 से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अग्निशमन जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में खेल मंत्री संदीप सिंह को बचाने में लगे हुए हैं।

इस प्रकार अगर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होगा तो बेटी बचाओ अभियान का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं की तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उच्च स्तरीय प्रदर्शन करेगा। वहीं, आंगनबाड़ी महिला प्रधान रीना व एस के एस प्रधान सुशील गुजर्र ने कहा कि इस मामले में अगर खेल मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होती तो जांच प्रभावित रहेगी पीड़ित महिला कोच को न्याय नहीं मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *