राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे गए प्रदेश के तीन खिलाड़ी

0

हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। हिसार की पहलवान अंतिम पंघाल और सोनीपत के पहलवान सुनील कुमार के अलावा झज्जर की दीक्षा डागर को गोल्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यह अवार्ड दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में 9 जनवरी को आयोजित समारोह में अर्जुन अवार्ड से नवाजेंगी।  हालांकि अर्जुन अवार्ड की सूची में प्रदेश में इस बार उम्मीद से कम खिलाड़ियों के नाम हैं।

अंतिम पंघाल: अंतिम ने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप डेब्यू में अपने नाम ब्रॉन्ज मेडल कर लिया है। पिता ने तीन लड़कियां होने पर चौथी लड़की होने पर अंतिम नाम रख दिया था, लेकिन अंतिम ने साबित कर दिया कि बेटिया भी बेटो से कम नहीं है। अंतिम ने अपनी बहन के कहने पर कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। शुरुआत में अंतिम ने अपने गांव भगाना गांव में ही प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद एक प्राइवेट एकेडमी से कोचिंग ली।

सुनील कुमार: ग्रीको रोमन कुश्ती में 10 साल बाद पहलवान सुनील कुमार को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। 2013 के बाद सुनील पहले पहलवान हैं जिनकों अवॉर्ड मिला है। हंगरी के बुडापेस्ट में ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग पर गए पहलवान सुनील कुमार का कहना है कि वह अपने इस अवार्ड को अपनी मां को समर्पित करेंगे। उनकी मां की मेहनत और आशीर्वाद की वजह से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। पहलवान सुनील कुमार 9 जनवरी को वापिस भारत लौटेंगे और राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड पाने के बाद वापिस ट्रेनिंग के लिए हंगरी लौट जाएंगे। सुनील कुमार ने हाल ही में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में भारत को 13 साल बाद कुश्ती में कांस्य पदक दिला कर इतिहास रचा था।

दीक्षा डागर: दीक्षा डागर बांए हाथ की गोल्फर हैं। गोल्फर दीक्षा डागर अवार्ड सूची में नाम की घोषणा से काफी उत्साहित है, अपनी जीत के लिए दीक्षा ने अपने कोच, परिवार, समर्थक, भारतीय गोल्फ संघ, डब्ल्यूजीएआइ, भारतीय खेल प्राधिकरण, सहित सभी का आभार व्यक्त किया है। दीक्षा ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार मिलने से हौसला बढ़ता है और अच्छा करने का दबाव भी बढ़ता है। 2023 का साल उनके लिए काफी अच्छा है। इसी के साथ-साथ उनका कहना है कि ओलंपिक के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *