करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में छलके जाम! मचा बवाल, सिख समुदाय में उत्पन्न हुआ क्रोध

0

पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के परिसर में हुई एक अविवादित पार्टी ने सिख समुदाय को चौंका दिया है। बता दें कि इस पार्टी में जमकर नॉनवेज, बारबेक्यू में मांस पकाया गया और नृत्य का आयोजन किया गया। पार्टी के वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय में क्रोध और आक्रोश की लहर उत्पन्न हुई है।

इस घटना के बाद सिख समुदाय के लोग पाकिस्तान सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना उनकी भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ करतारपुर साहिब के पवित्रता को भी चुनौती देती है। दरअसल, दो दिन पहले शनिवार को सिखों के पवित्र करतारपुर गुरुद्वारे (दरबार साहिब)के परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पाकिस्तान के कई बड़े अफसरों के साथ-साथ पुलिस अधिकारीयों का भी सम्बंध बताया जा रहा है। जिसने इस घटना को और भी गंभीर बना दिया है।

गुरुद्वारा दरबार साहिब की दर्शनी देवरी से सिर्फ 20 फीट दूर आयोजित की गई इस पार्टी में जमकर नाच-गाना भी हुआ। यह पार्टी रात आठ बजे शुरू होकर 11 बजे तक चली। इस पार्टी में करीब 80 लोगों मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी का आयोजन करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के CEO सैयद अबू बकर कुरैशी ने किया था।

सिख नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है और सोशल मीडिया पर इस विवादित पार्टी की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सिख समुदाय को ठगा महसूस करा रही हैं और उनकी आस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

इस संबंध में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भी शामिल रहे। इस पार्टी में नाच-गाने का हिस्सा बने जाने पर सिख समुदाय के लोगों में हैरानी और आक्रोश की भावना है। इस विवाद के परिणामस्वरूप सिख समुदाय ने पाकिस्तान सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है और उन्हें उचित जवाब देने की आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *