यमुनानगर में छात्रा का किया अपहरण, पुलिस ने पोक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज किया

0

यमुनानगर में बृहस्पतिवार को लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया था। जहां एक मुस्लिम लड़का अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाता है। वह युवक एक हिंदू लड़की जिसकी उम्र 16 साल है और वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है उसे सरेआम लड़की के माता-पिता पर हमला कर किडनैप कर ले जाता है। दरअसल, 11वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार को स्कूल के लिए घर से निकली। इसके बाद परिजनों को पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची और वह पास के ही बॉलीवुड सैलून पर मौजूद है। बता दें कि बॉलीवुड सैलून संचालक भी मुस्लिम लड़के थे।

सूचना पर जैसे ही लड़की के माता-पिता सैलून पहुंचे तो वह मौजूद लड़कों ने उन पर तलवारों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जो पुलिस को जांच के दौरान सैलून से ही बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और सैलून से दो युवकों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन अब पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम हैं।

लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई में लीपापोती की है। क्योंकि पुलिस ने पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, आरोपियों को यमुनानगर से ही समय रहते काबू कर दिया गया। नहीं, तो यह लव जिहाद का एक और मामला बन जाता। लड़की के माता-पिता ने कैमरे पर आने से तो साफ इनकार कर दिया लेकिन उनका कहना है कि उन्हें एक बदमाश के नाम पर भी धमकी दी गई। उनका कहना था कि उनकी बेटी को मुस्लिम लड़के बहला फुसला कर अपने जाल में फंसा ले गए हैं और ऐसा वह लव जिहाद के लिए कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *