BJP संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव का कांग्रेस पर हमला, बजरंग पूनिया के पदक लौटाने पर दिया बयान

0

रेवाड़ी पहुंची संसद बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने खिलाड़ियों द्वारा पद्मश्री वापस लौटाने पर कहा कि खिलाड़ियों को किसी पर तो विश्वास करना ही पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट की बनाई हुई कमेटी इनके बताए विषय पर जांच कर रही है। कमेटी के तत्वाधान में चुनाव हुए हैं और किसी चुनाव को तो फेयर मानना पड़ेगा। खिलाड़ियों द्वारा जो व्यवहार किया जा रहा है वह बहुत गलत है। और कल जो बजरंग पूनिया ने पद्म विभूषण लौटाने कदम उठाया वह भी गलत था। उससे पहले उन्हें विचार करना चाहिए था। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का हाथ ज्यादा नजर आता है। पहले घर में मीटिंग होती है और फिर बहार आकर कोई जूते तो कोई मेडल फेंक देता है। लोगों को देखना चाहिए कि क्या यह राजनीति से प्रेरित है।

इंडिया एलाइंस पर बोली अभी उसका कोई वजूद नहीं नजर आता है। वह अपना नेतृत्व को चुन नहीं पा रहे हैं। उनका एजेंडा भी नहीं है। वह देश को यह तक नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। केवल भानमति का कुनबा एकत्रित कर रहे हैं। विकसीत भारत संकल्प यात्रा का एक लक्ष्य है कि राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। उसमें हर जनमानस की भागीदारी होनी चाहिए ताकि उसके मन भी जगे कि हमें राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। जिनको लाभ मिला है उनसे संपर्क करना है। जिन्हें लाभ नहीं मिला उनसे संपर्क करने ऒर सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर कैसे उतारे इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

संसद की सीढ़िया पर बैठकर देश के उपराष्ट्रपति के लिए मिमिक्री करें और जो लोग अपने आप को प्रधानमंत्री का दावेदार मानते हैं वह वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। यह स्थिति दुखदाई और गंभीर है। जो उन्होंने किया वह बहुत गलत है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा विधानसभा में आंकड़ा सही से ना पढ़ पाने पर बोले उनको स्पीकर ने तुरंत करेक्ट किया और स्वीकार किया। यह काम विपक्ष का है विपक्ष को अगर लग रहा है कि ऐसा हुआ है। स्पीकर ने जब इसका सुधार किया तो यह उसी  समय खत्म हो जाता है

सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। पिछली बार की तरह माहौल है और लोगों को देश के नेतृत्व पर भरोसा है। भाजपा में कार्यकर्ता भी जिसको कमल का फूल मिलता है। उसके साथ लग जाता है।माजरा में बनने वाले एम्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि एम्स बनने पर काफी खामियां थी जो अब सही हो गई है और जल्दी एम्स का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *