फरीदाबादवासियों को मिली ‘मनोहर’ सौगात, बल्लभगढ़ से दिल्ली एम्स तक बस सेवा हुई शुरू

0

हरियाणा न्यूज: फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को सरकार की तरफ से कई सौगात दीं गई हैं। एक तरफ कैबिनेट मंत्री ने बल्लभगढ़ के एम्स ब्रांच से दिल्ली एम्स तक सीधी सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई तो दूसरी तरफ लोगों ने सरकार का और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। दरअसल, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को कई सौगात दीं। मूलचंद शर्मा ने हरियाणा सरकार की तरफ से बल्लभगढ़ के एम्स ब्रांच से दिल्ली एम्स हॉस्पिटल तक सीधी सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर उस बस से दिल्ली एम्स तक का सफर भी किया। उन्होंने कहा कि नए साल में उन लोगों की मदद के लिए इसकी शुरुआत की गई है जो अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली जाते हैं। कई लोगों के पास साधन नहीं होते, इसलिए इस सिटी बस से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बस का अमूमन किराया सामान्य ही रहता है, इसलिए इस बस में केवल 50 रुपये में एम्स तक जाया जा सकता है। इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी बस की शुरुआत करने पर धन्यवाद किया।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 22 संजय कॉलोनी जलघर से सेक्टर 22 एरिया के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब बल्लबगढ़ विधानसभा के रेलपार इलाके से किए गए वायदे लगभग पूरे किए गए हैं। वहीं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों द्वारा फांसी पर चढ़ाए गए बल्लभगढ़ के राजा शहीद नाहर सिंह का बलिदान दिवस पर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *